Intigent Research

डायबिटीज – समस्या और समाधान

320.00

लेखक : डॉ. अभय कुमार

Guarantee safe and secure checkout
Payment-Icon-2.png
Share this :

Description

लेखक परिचय : 

डॉ. अभय कुमार वर्तमान में पूर्णिया स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान डायबटीज़ रोगियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनके प्रयासों के कारण सीमांचल क्षेत्र के लोग डायबटीज़ की जानकारी और इसके प्रबंधन में लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों और संगोष्ठियों में भाग लेकर लोगों को डायबटीज़ एवं अन्य जीवनशैली संबंधी रोगों के प्रति सचेत किया है। उन्हें नॉन-कम्युनिकेबल डिज़ीज़ (NCDs), डायबटीज़, पोषण और महामारी विज्ञान में विशेष रुचि और विशेषज्ञता प्राप्त हुई।

डॉ. अभय कुमार के पास 10 वर्ष से अधिक का शैक्षणिक अनुभव है। उन्होंने अंडरग्रेजुएट छात्रों को शिक्षा दी है, जिसमें DMCH दरभंगा, JNKTMCH मधेपुरा एवं GMCHपूर्णिया में सेवा शामिल है। इनके मार्गदर्शन में कई छात्र और युवा चिकित्सक डायबटीज़ और सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में दक्षता प्राप्त कर चुके हैं।

सामाजिक स्वास्थ्य कार्यों में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सीमांचल क्षेत्र में 80 से अधिक डायबटीज़ स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया है। इसके अतिरिक्त, मीडिया और यूट्यूब चैनल “Dr. Abhay’s Health Tips” के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा प्रदान की जाती है।

डॉ. कुमार ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है, और उनके 15 से अधिक पेपर (पोस्टर और ओरल) राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किए गए हैं। “डायबिटीज – समस्या और समाधान” नामक पुस्तक का लेखक भी हैं।

डॉ. अभय कुमार विभिन्न व्यावसायिक एवं वैज्ञानिक संस्थाओं के सदस्य हैं, जिनमें IAPSM, Nutrition Society of India, Indian Medical Association, RSSDI, DFSI और DIPSI शामिल हैं। इसके अलावा, वे GMC&H पूर्णिया में MEU के समन्वयक और AISHE के नोडल अधिकारी के रूप में भी योगदान दे रहे हैं।

व्यक्तिगत रूप से, डॉ. अभय कुमार अररया जिले में आरएसएसडीआई के जिला कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने छोटे शहरों में डायबटीज़ जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है, जहां लोग अभी भी अंधविश्वास और पारंपरिक उपायों पर अधिक भरोसा करते हैं। उनके प्रयासों से डायबटीज़ रोगियों को सटीक जानकारी, उचित चिकित्सा और जीवनशैली सुधार में मदद मिली है।

डॉ. अभय कुमार का कार्य न केवल चिकित्सा क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता और समुदाय सेवा में भी प्रेरणादायक है। उनकी नेतृत्व क्षमता, समर्पण और विशेषज्ञता उन्हें क्षेत्र के अग्रणी चिकित्सकों में से एक बनाती है।

पुस्तक के बारे में

नियमित आहार, व्यायाम, योग, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सफाई आदि अच्छे गुणों को जीवनशैली में अपनाकर इस भयावह रोग से हम लड़ सकते हैं। यह पुस्तक बिहार, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य हिंदी भाषी आम लोगों को ध्यान में रखकर लिखी गई है| डायबिटीज के रोगियों के साथ-साथ, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वास्थ्य जागरुकता अभियान में जुड़े लोगों के लिए यह पुस्तक काफी उपयोगी सिद्ध होगी। डायबिटीज से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को इसमें सहज भाषा के माध्यम से संकलित करने काप्रयासकियागया है|

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “डायबिटीज – समस्या और समाधान”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Community and Enjoy a FREE eBook Today!